अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बताई समस्या
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए समस्या का निराकरण करने की मांग की है। किसानों ने बताया कि इन बेसहारा मवेशियों के कारण उनकी फसलें चौपट हो रही है।
विकासखंड कुरारा के चंदूपुर गांव निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि अभी तक उनके गांव में बेसहारा मवेशियों को व्यवस्थित करने की बीडीओ द्वारा कोई पहल नहीं की गई है और यह कहकर न कर दिया कि हमारे पास कोई कैटल कैचर नहीं है। इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते हैं। किसानों ने बताया कि बेसहारा मवेशियों के कारण करीब 55 प्रतिशत फसल बेसहारा मवेशियों के द्वारा नष्ट कर दी गई है। ऐसे में किसान परेशान हैं और किसानों के पास कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे बेसहारा मवेशियों को व्यवस्थित किया जा सके। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि इस समस्या को देखते हुए कैटल कैचर के माध्यम से गांव में घूम रहे बेसहारा गोवंशियों को गोशाला ले जाया जाएं और उन्हें वहां बंद कर दिया जाए। ताकि किसानों की फसलें चौपट न हो। इस मौके पर अशोक निषाद, स्वामीदीन, इंद्रजीत, सुनील, श्यामसुंदर, रंजीत, रामजीवन, कमल, रामफूल मौजूद रहे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 