गायत्री मंदिर में हुआ हवन पूजन, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ में हवन पूजन यज्ञ के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने रखते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक उमेश शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके ध्येयवाक्य नर सेवा नारायण सेवा और उत्तिष्ठ जागृत प्राप्य वरानबोधत की सारगर्भित व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को इधर-उधर से ध्यान हटाकर स्वामी जी के विचारों को एक बार अवश्य पढ़ना एवं समझना चाहिए। विशेष रूप से जब व्यक्ति निराशा से घिरा हो, तब उनके विचार संजीवनी का कार्य करते हैं। सनातन पुरुषार्थ और व्यक्तित्व निर्माण के प्रेरक स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी व्यक्ति का कायाकल्प करने में समर्थ है। इस मौके पर बद्रीप्रसाद कामिनी निगम, बिट्टो बहन, शिव प्रसाद धुरिया, अमित तिवारी पंकज कुशवाहा मौजूद रहे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 