जिला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत लोक संगीत तथा लोकनाट्य समेत विभिन्न विधाओं में पारंगत कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यता अनुसार मंच प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला व सदर एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जनपद की हमीरपुर, मौदहा, राठ एवं सरीला तहसील क्षेत्र के विजयी कलाकारों ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय लोकगायन एकल प्रतियोगिता में शैलेंद्र कुमार प्रथम, मानसिंह द्वितीय, कडोरा प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। शास्त्रीय वादन एकल में वैभव प्रथम, प्रसून कुमार द्वितीय, कौशल तृतीय रहे। शास्त्रीय नृत्य में प्रांजल विश्वकर्मा प्रथम, अंशिका द्वितीय, तेजस्वी तृतीय, सुगम संगीत/उपशास्त्रीय गायन एकल में देवव्रत प्रथम, कशिश द्वितीय, पुत्तुलाल चौरसिया तृतीय, लोक नृत्य एकल में तमन्ना प्रथम, रीना राजपूत द्वितीय, दिशा तृतीय, सामूहिक नृत्य में चंचल ग्रुप प्रथम, पायल संजना ग्रुप द्वितीय, अनामिका-आर्या साहू तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में ज्ञानेश जड़िया, शिवांगी स्वर्णकार, आरती देवी शामिल रहे। इस मौके पर जीआइसी प्रधानाचार्य आरके प्रजापति, युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ, अखिलेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन डा.जीके द्विवेदी ने एवं आभार पर्यटन सूचना अधिकारी डा.चित्रगुप्त ने व्यक्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 17 जनवरी को आदर्श बजरंग इंटर कालेज सभागार बांदा में होगी।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 