पौथिया में आयोजित राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। पौथिया गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामलाल वर्मा की 55वीं पुण्य स्मृति मे राज्यस्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से विभिन्न टीमें शामिल हुईं। इस मैच के पहले दिन छह टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें शामिल खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और उपस्थित लोगों को रोमांचित कर दिया।
पौथिया गांव स्थित सब्जी मंडी मैदान में स्व.रामलाल वर्मा के चित्र पर ग्राम प्रधान वंदना, वीरेंद्र सचान पूर्व प्रधान, दयाराम गुप्ता पूर्व प्रधान, राजू सचान पूर्व प्रधान, रेवतीराम कुशवाहा पूर्व प्रधान ने पुष्प अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच पौथिया व महमूदपुर के मध्य हुआ। जिसमें महमूदपुर 17-24 अंक पर सिमट गई। पौथिया 25-25 अंक बनाकर विजयी रही। दूसरे मैच में सजेती 13-17 अंक बनाकर सिमट गई और प्रतापपुरा 25-25 अंक बनाकर विजयी रही। तीसरा मैच पौथिया बी, पौथिया ए, पौथिया ए 14-14, अंक बनाकर सिमट गई और पौथिया बी 25-25 अंक बनाकर विजयी रही। चौथा मैच पुखरायां 16-9 अंक बनाकर सिमट गई और रामपुर 25-25 अंक बनाकर विजयी रही। पांचवां मैच महमूदपुर 18-12 अंक बनाकर सिमट गई और परछा 25-25 अंक बनाकर विजयी रही। छठवां मैच कुंडौरा 6-8 अंक बनाकर सिमट गई। गोयरा 21-21 अंक बनाकर विजयी रही। मैच में रैफरी की भूमिक रविकांत प्रजापति, लालबहादुर यादव, अजीत सचान, शिवप्रसाद प्रजापति, संचालन अमित सचान, रोहित सैनी, आलोक दीक्षित ने निभाई। इस मौके पर डा.अंकित सचान, धर्मेंद्र सचान बैंक मैनेजर, धर्मेंद्र सचान, डा.यज्ञेश, विनोद सचान मौजूद रहे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक 