पातालेश्वर मंदिर में हुई दुर्गा महाआरती, उमड़ी देवी भक्तों की भीड़
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। मुख्यालय स्थित पातालेश्वर मंदिर में हर माह के प्रथम रविवार की भांति जनवरी माह के प्रथम रविवार को भी भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय दुर्गा महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाआरती का शुभारंभ आराधना व आयुषी पाठक ने मां व गुरुवर के जयकारे लगवाकर किया।
महाआरती में उपस्थित लोगों को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लालाराम यादव ने बताया कि समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान बनाना है तभी समाज में सुख शांति आएगी। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि जीवन में सदगुरु का और सेवाभाव का बड़ा महत्व है। हमें रूपया, पैसा, मान, सम्मान या अन्य चीजें कोई भी दे सकता है। लेकिन हमारी आत्मा से एकाकार हमें स्वयं सदगुरु ही करा सकते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुंतला कुशवाहा ने कहा कि नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं आखिर कब तक हम शांत रहेगें। अब हमें घर घर जाकर नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है। अंत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने कहा कि गुरूवर का अगला महत्वपूर्ण शिविर 8-9 फरवरी को मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला में होने जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक भक्त शामिल हों। संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा ने किया। आरती के समापन में सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 