ज्वैलर्स की दुकान से 1.25 करोड़ की चोरी सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस पड़ताल में जुटी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
ज्वैलर्स की दुकान से ताले तोड़कर चोरों ने 1.25 करोड़ के गहने पार कर दिए। कारोबारी परिवार संग गुमटी में साली के यहां रुके थे। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। घटना नवाबगंज के सर्राफा बाजार की है। ज्वैलर्स जुगल किशोर का तीन मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर श्री स्वामी दरबार हरी शकंर सर्राफ के नाम से उनकी दुकान है। जुगुल किशोर के मुताबिक, परिवार सहित बीमार साली के घर गये हुए थे। सुबह जब वो दुकान आए चोरी की जानकारी मिली। दुकान के अंदर घुसे, तो सब बिखरा पड़ा था। जुगुल किशोर के मुताबिक, उनके घर के बगल में खाली प्लाट है। चोर वहीं से उनकी छत पर पहुंचे। ताले तोड़ते हुए दुकान तक घुस आए। दुकान से आधा किलो सोना और लगभग 1.25 लाख रुपए नकदी मौजूद थी। वो सब ले गए इंस्पेक्टर नवाबगंज दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक कैमरे में कुछ आकृति दिखी है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा कर चोर को गिरफ्तार करेगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 