एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं: प्राचार्य डॉ. संजय काला
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जीएसवीएम मेडिकल कालेज से सम्बंद्ध लाला लाजपत राय चिकित्सालय में अब नए वर्ष पर मरीजो को एक तोहफा मिलने जा रहा है। अब अस्पताल में कई अत्याधुनिक सुविधाओ के साथ दो अलग से आयुष्मान वार्ड भी बनेंगे ताकि उन्हें बेड के लिए परेशान न होना पडे। इस बावत प्राचार्य डॉ संजय काला ने अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओ के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य कालेज प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि नव वर्ष यानी 2025 में हैलट (लाला लाजपत राय चिकित्सालय) में बर्न वार्ड, ट्रामा सेंटर, 100 बेडो का आईसीयू, 50 निजी बेड का वार्ड व दो नए आयुष्मान वार्ड बनने जा रहे है जिससे अब मरीजो को सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी जिसका श्रेय प्राचार्य डा संजय काला को जाता है। इसके साथ ही गुर्दा प्रत्यारोपण पर गहन विचार चल रहा है कि इसे भी जल्द स्थापित किया जाए ताकि किसी मरीज को अन्य दूर दराजो में जाकर गुर्दा सम्बंधी रोगो के लिए भटकना न पडे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 