श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, शहर में निकाली गई कलश यात्रा
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को गया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रहे। महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में चलती नजर आईं। इस कथा का श्रवण कथा व्यास प्रकाश चैतन्य महाराज के द्वारा कथा पंडाल में आने वाले श्रोताओं को कराया जाएगा। साथ ही कथा का लाइव प्रसारण भी होगा।
हमीरपुर के पातालेश्वर मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। शुक्रवार की सुबह पातालेश्वर मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग व पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलतीं नजर आईं। शहर के सभी प्रमुख मार्गों में कलश यात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा भी की। शहर भ्रमण के बाद यात्रा पुन:पातालेश्वर मंदिर पहुंची। जहां पर कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन कथा व्यास प्रकाश चैतन्य महाराज के द्वारा कथा का महत्व बताया गया।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 