चोरी करने पहुंचे चोरों ने आहट मिलने पर जागी महिला पर चाकू से किया हमला
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सर्दी में चोरी की घटनाएं आए दिन नगर सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। घर में सो रहे लोगों के घर में घुसकर चोरी घटना को अंजाम दे देते हैं और सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार 26 की रात कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र शिवदीन ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रात 3:00 बजे अज्ञात युवक घर में घुस गया और बहन दिव्या 20 वर्ष पुत्री शिव दिन के जग जाने पर चाकुओं से घायल कर दिया शोर मचाने पर परिजनों की आहट से नौ दो ग्यारह हो गया। बहिन का इलाज कस्बे के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। इसी प्रकार कस्बे के अनिल कुमार वर्मा पुत्र शिवचरण वर्मा निवासी बड़ा चौराहा में कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके घर में चोरों ने घुसकर सोने चांदी के आभूषण जिसकी कीमत लगभग 5 लाख व नगर₹20000 लेकर चंपत हो गए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई चोरी की घटनाओं में इन दिनों खासा इजाफा हो रहा है क्षेत्र में चोरों से दहशत व्याप्त है प्रधान प्रतिनिधि बरदानलाल श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे गांव में लगातार बड़ी-बड़ी दो चोरियां हो चुकी है इसके बावजूद भी खुलासा न होने पर चोरों के हौसले बुलंद है आए दिन आम जनमानस के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के वास्ते घुस जाते हैं जिससे ग्राम वासी परेशान है और रात दिन जाग कर अपने घरों का पहरा देते रहते हैं ।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया की घटना की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
कामन सर्विस सेंटरों पर “पी एम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशानुसार गायत्री प्रज्ञा पीठ सचेंडी में कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया
अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति की अमरज्योति -ः ललित गर्ग:- 