ब्यूटी पार्लर संचालिका को इमरान ने गोल्डी बनकर दिया शादी का झांसा किया रेप, मुकदमा दर्ज दोस्त के साथ भी संबंध बनाने का दबाव
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जूही स्थित परमपुरवा निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका से मुस्लिम युवक ने गोल्डी बनकर दोस्ती कर ली। उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया। फिर शादी का प्रस्ताव रखा। शादी के झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर पता चला कि आरोपी का नाम गोल्डी नहीं बल्कि इमरान है। एडीशनल सीपी के आदेश पर जूही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता के मुताबिक चार साल पहले परमपुरवा निवासी गोल्डी से उसकी मुलाकात हुई थी। ब्यूटी पार्लर के पास वो बेल्ट का काम करता था। पहले गोल्डी ने दोस्ती की। फिर उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। शादी का झांसा देकर वो पीड़िता को परमपुरवा धर्मकांटा के पास एक होटल में ले गया जहां पर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने अपने दो दोस्त को भी बुला लिया और उनके साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब संचालिका ने विरोध किया तो आरोपी ने बताया कि उसने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बात न मानने पर वायरल कर देगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे अलग-अलग होटलों में ले गया और जबरन संबंध बनाए। इसके बाद से वह लापता हो गया। जूही इंस्पेक्टर के मुताबिक एडिशनल सीपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम