उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में बच्चों के नामकरण विद्यारंभ पुंसवन आदि संस्कारों के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर उप जिला अधिकारी पवन प्रकाश पाठक ने यज्ञ को पर्यावरण परिष्कार का अचूक साधन बताया । साथ ही गायत्री परिवार द्वारा आध्यात्मिक सांस्कृतिक चेतना जागरण अभियान को समाज रचना का आधार बताया।शांतिकुंज से पधारे राजेंद्र द्विवेदी ने संस्कार परंपरा के जागरण पर बोल लेते हुए षोडश संस्कारों को व्यक्तित्व निर्माण का आधार बताया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव शुक्ला यज्ञ में आहुतियां प्रदान की ।महिला मंडल की नीलम सचान ने आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला । महायज्ञ की पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं ने सुपारी नारियल की आहुति के साथ एक बुराई छोड़ने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी उमेश शुक्ला ने किया ।इस मौके पर ट्रस्टी बलदेव प्रसाद ने उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश पाठक को सत साहित्य भेंटकिया।
आयोजन में बलदेव प्रसाद कामिनी निगम भगवती प्रसाद बिट्टो बहन जी पुष्पा गुप्ता रेनू निगम माया सचान दीक्षा पटेल गीता सचान प्रभा शुक्ला के के द्विवेदी शीतल दीक्षित गोपाल कृष्ण निशिसेन प्रियंका अमित तिवारी पुष्पेंद्र कृष्णा राम किशोर गुप्ता रोशनी वर्मा मंजू वर्मा राम कुमारी यादव सुमन शर्मा विमल गुप्ता रानी यादव मौजूद रहे।