उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय 38वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए झंडा फहराकर तथा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अरुण कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला को पुष्प गुच्छ, कैंप, बैच लगाकर स्वागत किया।
इस मौके पर कस्तूरबा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महोबा की छात्राओं ने साड़ी गीत व बांदा के बच्चों ने दीवारी नृत्य प्रस्तु कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिलाधिकारी ने खेल की शपथ दिलाकर व विगत वर्ष की चैंपियन छात्रा रिया द्वारा मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़कर रैली का शुभारंभ किया। 50 मीटर प्रतियोगिता को जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जिसमें चित्रकूट के कृष्ण कुमार यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर की छात्रा रिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोली का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में बच्चो को खेल भावना के साथ अपना नाम रौशन कर देश में खेल के माध्यम से अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम न्यायिक डा.नागेंद्रनाथ यादव समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। बीएसए आलोक सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन साकेत बिहारी शुक्ल चित्रकूट व मंजिता अहिरवार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर नगर प्रभारी अजीत निगम मौजूद रहे।