उपदेश टाइम्स समाचार पत्र ब्यूरो प्रमुख संतोष कुमार जौनपुर उत्तर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ,डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महाराजगंज ओमप्रकाश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.11.2024 को थाना महाराजगंज द्वारा अभियुक्त फत्ते पुत्र अनिल ग्राम रमगढा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ उम्र 20 वर्ष को बनकट भरथी मोड के जियालाल तिवारी के बाग बहद ग्राम सरायपरशुराम पश्चिम से एक मैक्स पिकअप बिना रजिस्ट्रेशन नं0 पर कुल 07 छुट्टा गोवंश तीन गाय व चार साड़ के साथ गिरफ्तार किया गया। रात्रि व अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व अन्य अपराधी बोलेरो पिकप की चाभी लेकर भागने में सफल रहे। बाद गिरफ्तारी, अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना महाराजगंज पर मु0अ0सं0 178/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल भेजने हेतु न्यायालय रवाना किया गया।