समाज के युवा शिक्षा एवं मताधिकार के महत्व को समझें!- कप्तान(सिद्धान्त)
ब्यूरो रिपोर्ट संतोष कुमार जौनपुर उत्तर प्रदेश
सुल्तानपुर जिले की कादीपुर विधानसभा से सटे सूरापुर चौक मार्केट में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जौनपुर के चर्चित सोशल व एजुकेशनल मोटिवेटर कप्तान सिद्धान्त ने कहा कि समाज के युवा लड़के और लड़कियां तथा बहुजन समाज शिक्षा और मताधिकार के महत्व को समझें। कप्तान सिद्धान्त ने कहा कि एक समय था जब सभी को न पढ़ने का अधिकार था,न मत देने का ही अधिकार था। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ०भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में जातिभेद,लिंगभेद,संप्रदायभेद को दरकिनार कर समस्त भारतीयों के लिए शिक्षा और मताधिकार को संवैधानिक अधिकार बनाया। पर आज समाज के युवा इससे हटकर नशाखोरी,फालतू की नेतागीरी,चापलूसी और अन्य आपराधिक कृत्यों में फंसता जा रहा है। प्रदेश के सुविख्यात समाजसेवी डा०एसबी०गौतम व प्रधान राजाबाबू के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कप्तान सिद्धान्त ने समाज को चेताया कि जब पढ़ने और मत देने के लिए समाज को रोका गया तो समाज पढ़ने के लिए तड़प रहा था,आज जब ये दोनों अधिकार मिल गया तो समाज लापरवाह हो गया और मताधिकार का सौदा कर रहा है।
मोस्ट संगठन के रामानन्द निषाद ने कहा कि जब तक बहुजन समाज के लोग अपने हक,अधिकारों को संविधान द्वारा नहीं जानेंगे,समझेंगे और एकजुट नहीं होंगे तब तक बहुजन गुलाम रहेंगे। रामानन्द निषाद ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा और एकता पर ध्यान देना होगा।
कार्यक्रम के संचालक डा०एसबी०गौतम ने महिला जागरूकता,संवैधानिक अधिकारों की समझ पर बल देते हुए कहा कि बाबा साहब की सोच और उनके मिशन को बढ़ाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को जिम्मेदारी लेनी होगी। इस अवसर पर पूजा, करिश्मा,सीमा,सोना,मंजू,माधुरी गौतम,विमला विश्वकर्मा,शमसुद्दीन,प्रभाकर,गुलाब सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सड़कों का विस्तार, विकास की नई राह बेहतर संपर्क के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने की चुनौती
11 हजार दीपों की आभा से जगमगाया देवी धाम बसौली, विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारंभ
पीएम बिना टेलीप्रॉन्पटर के अगर वंदे मातरम सुना देंगे तो राजनीति छोड़ देंगे : संजय सिंह
अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेंद्र प्रजापति
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : आत्मबोध और तत्वदर्शी सद्गुरु की खोज
ऋषिकोंडा बीच की खूबसूरती पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है : हेमंत तिवारी 