उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे की छोटी बाजार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास ने रुक्मणी विवाह का सुंदर वृतांत सुनाया। कथा सुनकर श्रोताओं ने राधे-राधे के जयकारों का उद्घोष करने लगे। वही कैथी ग्राम पंचायत में कथा व्यास ने कृष्ण जन्म की मनमोहक कथा सुनाई।
कस्बे की छोटी बाजार में संतोष कुमारी वाजपेई ने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया है। कथा के छठवें दिन कथा व्यास दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ने रुक्मणी विवाह की सुंदर कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी विवाह की कथा सुनकर श्रोता राधे-राधे का उद्घोष करने लगे। इससे पूरा पंडाल राधेमय हो गया। इस मौके आलोक बाजपेई, गौरव मिश्रा, अंकित तिवारी, दीपक तिवारी, ओम बाजपेई, देवांश बाजपेई, श्रेयांश त्रिपाठी, उत्कर्ष वाजपेई, राघव मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। उधर कैथी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह प्रधान ने भागवत कथा आयोजित की है। कथा व्यास मीनाक्षी तिवारी हरदोई ने प्रह्लाद चरित्र व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कृष्ण जन्म की कथा सुन श्रोतागण आनंदित हो उठे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता,रामदेव सिंह, साधना सिंह, अरविंद शर्मा,अतुल परिहार, ज्ञानेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह,विकास गुप्ता, आशीष गुप्ता,मान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।