6 से 10 नवंबर तक होगा राजस्थान भवन में कार्यक्रम
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला शिक्षा मंडल कानपुर की संचालिका सीता देवी की अध्यक्षता में राजस्थान भवन कराचीखाना कानपुर नगर में प्रेस वार्ता हुई। जिसमें संचालिका ने बताया कि मंडल की संचालिका ब्रम्हलीन गायत्री देवी की प्रेरणा से मण्डल का 76वां वार्षिक अधिवेशन दिनांक 06 नवंबर से 10 नवंबर तक राजस्थान भवन कराची खाना में आयोजित होने जा रहा है। विश्व शाति के लिए श्री गीता ज्ञान यज्ञ आचार्य पंडित आनन्द कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में होगा। संगीतमय श्रीराम कथा अमृतवर्षा साध्वी सहदय गिरी जी के मुखारविंद से श्रवण करने का शौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजा रोहण, गीता पाठ व सत्संग से होगा। अनुभूति (श्रीराम कथा विशेषांक) पत्रिका का विमोचन होगा। छोटे छोटे बच्चों द्वारा गीता पर आधारित नायक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पंचदिवसीय आयोजन में नगर के गणमान्य बन्धु, जनप्रतिनिधि, महिला नेत्री, समाजसेवी, सन्त महात्माओं को भी मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सीता देवी ने बताया कि यह महिलाओं द्वारा संचालित प्रदेश की एकमात्र संस्था है जो विगत 75 वर्षों से महिलाओं के उत्थान, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षा निर्मला व नरेश वंशल, अभिनेत्री गीता अग्रवाल, गीता ज्ञान यज्ञ यजमान लक्ष्मी व सतीश गुप्ता, कथा यजमान गायत्री व हनुमान प्रसाद कनोडिया, मानस यजमान जानकी व हरवंश गुप्ता है।