कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मंगलवार को मीडिया सेंटर के उद्घाटन के मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सीसामऊ में उपचुनाव है, नसीम को इतना मंदिर प्रेम है तो चमनगंज के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करें। यह चुनाव अब मौलाना और नसीम के बीच हो गया है। मौलाना ने नसीम के खिलाफ फतवा जारी किया है, लेकिन इसके बाद भी जनसभा और प्रचार कर रही हैं। इसका मतलब है कि वो मौलाना के फतवे को नहीं मानती है। ये चुनाव नसीम और मौलाना के बीच है। सीसामऊ विधानसभा से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने नजीर फातिमा कि संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया। कोर्ट ने आरोपी इरफान को सात साल कि सजा सुनाई। पूर्व सपा विधायक ने गरीब को लूटने का काम किया, जिसे लोगों को शर्मिंदा किया, विधायक का अपराध से नाता रहा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी को घुसपैठ कराने का दुस्साहस किया गया, वह स्वयं भी फर्जी आधार कार्ड बनवाकर यात्रा करने के दोषी हैं। जन्मदिन पर तिरंगा बनाकर काटने का काम किया, गुंडा स्वभाव के विधायक हैं। दर्शनपुरवा में दंगा भड़काया, एमडी केस्को को हड़काने का काम किया था, इस मानसिकता के विरुद्ध यह चुनाव है। वोट पाना है तो नसीम सोलंकी मंदिरों में जाएं। चमनगंज में 125 मंदिर जीर्णक्षीर्ण अवस्था में है, वहां जाएं। नसीम मंदिरों में वहां से कब्जा हटाने का काम करें, यह नौटंकी ना करें, मौलाना व नसीम सोलंकी लड़ाई हो गई है। मौलाना के फतवे का कोई प्रभाव नहीं है। नसीम सोलंकी और मौलाना के बीच चुनाव है। पहले सभा में जाना, प्रचार करना,जलाभिषेक कर भ्रामक प्रचार किया है।