जन भागीदारी से आयेगी हरियाली :- बोहरा जूना केराडू मार्ग ग्रीन-वे प्रथम पर हुआ पौधारोपण , पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बाड़मेर राजस्थान जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी को हरा-भरा बनाने को लेकर ग्रीन-वे बनाने की कड़ी में एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से पौधारोपण कर जन-जन को जागृत करने का कार्य किया जा रहा है। जिस कड़ी में गुरूवार को संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में जूना केराड मार्ग वार्ड सं. 09 ग्रीन-वे प्रथम में पौधारोपण किया गया।
संस्थान के कार्यकर्ता हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से थार नगरी बाड़मेर को ग्रीन व क्लीन बाड़मेर बनाने के संकल्प को लेकर चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जा रहा है। बोथरा ने बताया कि जिस क्रम में गुरूवार को ग्रीन-वे प्रथम जूना केराडू मार्ग पर पौधारोपण से शेष रहे घरों के आगे पौधारोपण किया गया। वहीं उपस्थित मोहल्लेवासियों व कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
संस्थान अध्यक्ष व पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि थार नगरी, बाड़मेर को ग्रीन व क्लीन सिटी बनाने को लेकर संस्थान कटिबद्ध है। जिसमें संस्थान की ओर से इस वर्ष 10 ग्रीन-वे बनाये जा रहे है। अमन ने कहा कि जन भागीदारी से ही थार नगरी में हरियाली की बहार आयेगी। एक घर एक पौधा अभियान ही सही मायनों में हर घर एक पौधे का कारगर व धरातलीय मिशन है। जो धीरे-धीरे जन आन्दोलन का रूप ले रहा है।
इस दौरान प्रकाशचन्द सेठिया, मुकेश अमन, रामलाल वडेरा, हरीश बोथरा, मुकेश जैन देवड़ा, अरविन्द श्रीश्रीमाल, रविन्द्र वडेरा आदि उपस्थित रहे।

जीवों के प्रति दया का भाव मनुष्य का पहला धर्म :- बोहरा
30 वर्षो से राजस्थान का पूरे भारत मे नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से संम्मानित प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से लगाई सहयोग की गुहार
पीड़ित एयरफोर्स सैनिक ने प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, कहा– “मुझे सिर्फ 15 मिनट सुन लो”
सद् नागरिक बनने की कसौटी है अणुव्रत :- बोथरा
बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :- मुथा
समाज भवन आधुनिकता व पावनता का अनूठा संगम बनें :- कल्पलताश्री 