जीवों के प्रति दया का भाव मनुष्य का पहला धर्म :- बोहरा
गर्मी की आहट के साथ परिण्डा अभियान का हुआ आगाज, कुशल वाटिका परिसर में लगाएं परिण्डे
बाड़मेर राजस्थान थार के मरूस्थल में गर्मी की दस्तक के साथ ही जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से मंगलवार को कुशल वाटिका परिसर में कुशल वाटिका के कोषाध्यक्ष बाबुलाल टी बोथरा तथा संस्थान अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में अबोल पंछियों के लिए परिण्डा अभियान का आगाज हुआ।
जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से पिछले 7-8 वर्षां से प्रति वर्ष बड़ी तादाद में पंछियों की सेवा में पेड़ों, घरों आदि स्थानों पर परिण्डे लगाएं जा रहे है। इस कड़ी में इस वर्ष में पंछियों की जल सेवा में तकरीबन 2500 मिट्टी के परिण्डे लगाएं जायेंगें। अमन ने बताया कि जीवों के प्रति दया का भाव मनुष्य का सबसे पहला धर्म है। ऐसे में हमें जीवों के कल्याण को लेकर हमेशा तत्पर रहना चाहिये।
इस दौरान बाबुलाल टी बोथरा, सम्पतराज बोथरा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य चम्पालाल बोथरा, स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, मुकेश बोहरा अमन, जितेन्द्र श्रीश्रीमाल, राजेश जोशी, डालूराम सेजू, बाबुलाल, प्रवीण नाहटा, कुन्दन, वली खान आदि उपस्थित रहे।

30 वर्षो से राजस्थान का पूरे भारत मे नाम रोशन करने वाले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से संम्मानित प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से लगाई सहयोग की गुहार
पीड़ित एयरफोर्स सैनिक ने प्रधानमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, कहा– “मुझे सिर्फ 15 मिनट सुन लो”
सद् नागरिक बनने की कसौटी है अणुव्रत :- बोथरा
बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा बहुत जरूरी :- मुथा
समाज भवन आधुनिकता व पावनता का अनूठा संगम बनें :- कल्पलताश्री
जीवन में उजाले व खुशहाली का पर्व है दीपावली :- संखलेचा 