“युध्रा” का ट्रेलर रिलीज़
एक्सेल एंटरटेनमेंट की जबरदस्त एक्शन से भरपूर है सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल स्टारर यह फिल्म
मुंबई (अनिल बेदाग) : एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आकर्षक पोस्टरों से प्रशंसकों को थ्रिल करने के बाद “युध्रा” के मच अवेटेड ट्रेलर को रिलीज कर दिया है! इस ट्रेलर में सिद्धांत चतुर्वेदी को बहादुर युध्रा, मालविका मोहनन को आकर्षक निखत और राघव जुयाल को खतरनाक विलेन शफीक के रूप में पेश किया गया है। ये ट्रेलर एक रोमांचक एक्शन ड्रामा का वादा करता है, जिसमें स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस और ड्रामा है।
ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीन्स और एक दमदार कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को बांधे रखने वाली है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बोल्ड और नई भूमिका में काम किया है, जबकि मालविका मोहनन का प्रभावशाली प्रदर्शन फिल्म में गहराई लाता है। “मॉम” के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर रवि उदयवार इस फिल्म के जरिए एक नया और रोमांचक दृष्टिकोण लेकर आए हैं।
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा को-फाउंडर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लगातार लक्ष्य, डॉन, फुकरे सीरीज, गली बॉय और हिट शो मिर्जापुर जैसी पॉपुलर फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वे इंडियन सिनेमा में एक बड़े नाम हैं, जो अपनी अनोखी कहानी कहने के तरीके के लिए जाने जाते हैं।

‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया 