प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया
‘द मिसिंग गर्ल’ ने पकड़ी रोमांच की रफ्तार
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग) : मशहूर फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की शॉर्ट-फॉर्म क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ अपने नए एपिसोड ‘फाइल 2: द मिसिंग गर्ल’ के साथ दर्शकों को रोमांच और रहस्य की एक नई दुनिया में ले जाती है। सनशाइन डिजिटल के क्रिएटिव हेड संजय उपाध्याय के नेतृत्व में बनी यह एआई-पावर्ड सीरीज हर गुरुवार रियलिस्टिक अंदाज में नई क्राइम कहानियां पेश करती है।
‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी 23 वर्षीय रिया के अचानक गायब होने से शुरू होती है। उसका बॉयफ्रेंड अर्जुन उसे खोजने के लिए पुलिस स्टेशन से लेकर मीडिया तक हर जगह मदद मांगता है। तभी जंगल में एक शव मिलता है और मिले सुराग रिया की ओर इशारा करते हैं। लेकिन फॉरेंसिक जांच की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पूरे मामले की दिशा बदल देती है।
इसके बाद कहानी में धोखे, छिपे इरादों और अतीत के रहस्यों की परतें खुलती जाती हैं। एपिसोड का सबसे असरदार संदेश है— “कातिल हमेशा हथियार लेकर नहीं आते, कई बार वे प्यार को ही अपना हथियार बनाकर आपकी जिंदगी में दाखिल होते हैं।”
यही दमदार ट्विस्ट और रियलिस्टिक प्रस्तुति ‘द मिसिंग गर्ल’ को एक सिहरन भरा क्राइम थ्रिलर अनुभव बनाती है।

‘बांद्रा बॉय’ : जब मीडिया ने अदालत बनने की ठानी, तब सच हार गया
शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी, विजय गांगुली हुए फिदा शैम्पेन’ में शर्वरी का डांस धमाका ‘शैम्पेन’ में छाईं शर्वरी की एनर्जी
90 के दशक वाले रोमांस की खुशबू लेकर आ रही है ‘दिल दीवाना हो गया’
‘घर लौटा लल्ला’! ‘रक्तांचल 3’ में फिर दहाड़े क्रांति प्रकाश झा, बिहार के बेटे का दमदार कमबैक, ‘रक्तांचल 3’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका
रियल लाइफ दर्द से जन्मी ‘तीसरी बेगम’, अब ओटीटी पर सुनाएगी एक अनकही सच्चाई
नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा 