गुलाबी जलवे में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने लूटी महफ़िल, जब उर्वशी रौतेला ने बिखेरा गुलाबी जलवा, गुलाबी जादू में उर्वशी रौतेला—इंडो-वेस्टर्न लुक ने मचाया धमाल
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में जब भी फैशन की बात होती है, उर्वशी रौतेला का नाम अपने आप चर्चा में आ जाता है। हाल ही में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में उन्होंने अपने शानदार गुलाबी इंडो-वेस्टर्न लुक से ऐसा जादू बिखेरा कि हर निगाह बस उन्हीं पर ठहर गई। करीब 70 लाख रुपये की कीमत वाले इस आउटफिट में उर्वशी ने पारंपरिक भारतीय शिल्प और आधुनिक डिजाइन का ऐसा संगम पेश किया, जिसने उन्हें भीड़ से अलग खड़ा कर दिया।
बारीक कारीगरी, फ्लोइंग सिल्हूट और सॉफ्ट पिंक शेड ने उनके लुक को रॉयल और ट्रेंडी दोनों बनाया। इस आउटफिट के साथ चुनी गई स्टेटमेंट ज्वेलरी, सलीके से स्टाइल किए गए बाल और ग्लोइंग मेकअप ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। उर्वशी का यह अंदाज़ सिर्फ एक फैशन चॉइस नहीं, बल्कि एक आत्मविश्वास भरा स्टेटमेंट था, जिसमें उन्होंने बिना झिझक एक्सपेरिमेंटल फैशन को अपनाया।
तेजी से बदलते ट्रेंड्स के बीच यह लुक साबित करता है कि इंडो-वेस्टर्न स्टाइल आज भी टाइमलेस है—बस उसे सही तरीके से पेश करने की जरूरत है। उर्वशी रौतेला का यह अवतार उन्हें एक सच्चे ग्लोबल फैशन आइकन के रूप में स्थापित करता है, जो ट्रेंड्स को फॉलो नहीं, बल्कि खुद गढ़ती हैं।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 