बैंगल्स” में फिर चमकी संजू–ईशा की जोड़ी संजू–ईशा की केमिस्ट्री फिर लौटी, “बैंगल्स” में देसी बीट्स का ग्लोबल ट्विस्ट “बैंगल्स” में संजू–ईशा की हिट केमिस्ट्री
मुंबई (अनिल बेदाग) : मराठी पॉप की नई लहर को आकार देने वाले उभरते सितारे संजू राठौड़ एक बार फिर अपने ताज़ा ट्रैक “बैंगल्स” के साथ सुर्खियों में हैं—और इस बार उनके साथ हैं स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली ईशा मालवीय। “गुलाबी साड़ी” और “शेकी” जैसे हिट गानों के बाद यह जोड़ी फिर से वही केमिस्ट्री लेकर आई है, जो दर्शकों को पहले ही दीवाना बना चुकी है।
“बैंगल्स” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक विजुअल और म्यूज़िकल एक्सपीरियंस है, जहां रेगे बीट्स और मराठी फोक का अनोखा मेल सुनने को मिलता है। हल्की-फुल्की लव स्टोरी पर आधारित यह ट्रैक “कूल वाड़ी” की रंगीन दुनिया में सेट है, जहां देसी अंदाज़ को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश किया गया है। संजू का सिग्नेचर क्रॉस-कल्चरल साउंड और ईशा की स्क्रीन प्रेज़ेंस मिलकर इस गाने को एक फील-गुड एंथम बना देते हैं।
पियूष-शाज़िया की डायरेक्शन-कोरियोग्राफी और जी-स्पार्क का म्यूज़िक प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को और खास बनाता है। “बैंगल्स” के साथ संजू राठौड़ न सिर्फ अपनी पहचान को और मजबूत कर रहे हैं, बल्कि मराठी पॉप को ग्लोबल मंच पर ले जाने की तैयारी भी दिखा रहे हैं।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 