‘ऐ अजनबी’: कोक स्टूडियो भारत सीजन 4 की तड़प भरी शुरुआत
जब सुरों में घुली तन्हाई—‘ऐ अजनबी’ ने रचा नया एहसास
‘ऐ अजनबी’ से कोक स्टूडियो भारत सीजन 4 का भावुक आगाज़
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत की समृद्ध और बहुरंगी संगीत परंपरा को नए अंदाज़ में पेश करने वाला मंच कोक स्टूडियो भारत एक बार फिर अपने चौथे सीजन के साथ लौट आया है, और इसकी शुरुआत हुई है बेहद भावुक ट्रैक ‘ऐ अजनबी’ से। यह गाना सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि उन अनकहे जज़्बातों की कहानी है जो वक्त के साथ बदलते नहीं—सिर्फ उनके इज़हार के तरीके बदल जाते हैं।
आदित्य रिखारी की सादगी भरी आवाज़, लोक संगीत के उस्ताद कुतले खान की रूहानी गहराई और रैवाटॉर के आधुनिक प्रोडक्शन का संगम इस गीत को एक अनोखी पहचान देता है। ‘ऐ अजनबी’ दो दौरों के बीच संवाद जैसा लगता है—एक वो दौर जब प्यार चिट्ठियों में सांस लेता था, और दूसरा जब वही एहसास अनसेंट मैसेज में कैद रह जाता है।
यह गीत न सिर्फ यादों की नरमी को छूता है, बल्कि आज की बेचैनियों को भी उतनी ही शिद्दत से महसूस कराता है। लोक और पॉप के मेल से तैयार यह ट्रैक साबित करता है कि संगीत की असली ताकत समय की सीमाओं को पार कर दिलों को जोड़ने में है। ‘ऐ अजनबी’ के साथ कोक स्टूडियो भारत ने एक बार फिर यह जता दिया है कि बदलते दौर में भी भावनाएं हमेशा अमर रहती हैं।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल 