भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
रामायण से सोने-चांदी तक, डॉ. खोजा की भविष्यवाणियों ने मचाई हलचल
उपदेश टाइम्स मुंबई
मुंबई (अनिल बेदाग)। भविष्य को लेकर उत्सुकता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन जब भविष्यवाणियां वास्तु, ज्योतिष, अंकशास्त्र, हस्तरेखा और फेस रीडिंग जैसी विधाओं के विशेषज्ञ की ओर से हों, तो चर्चा और तेज हो जाती है। गोल्ड मेडलिस्ट वास्तु विशेषज्ञ, पीएचडी धारक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके डॉ. खोजा इन दिनों अपनी भविष्यवाणियों को लेकर सुर्खियों में हैं।
डॉ. खोजा ने निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को आने वाले वर्षों की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल होने की संभावना जताई है। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म के साथ उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ की जबरदस्त लोकप्रियता की भी भविष्यवाणी की है।
आर्थिक मोर्चे पर उनका अनुमान है कि वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की बढ़ती रुचि के बीच वर्ष के अंत तक सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल सकती है। 2017 में वास्तु अध्ययन से शुरू हुई उनकी यात्रा ने 2019 में ज्योतिष, हस्तरेखा और फेस रीडिंग तथा 2020 में अंकशास्त्र तक विस्तार पाया। 2022 में वास्तु अध्ययन में पीएचडी और गोल्ड मेडल ने उनकी पहचान को और मजबूत किया। डॉ. खोजा का लक्ष्य स्पष्ट है—‘सुखी भारत’। उनका कहना है कि जीवन उनका सबसे बड़ा शिक्षक रहा है और वे अधिक से अधिक लोगों की सहायता करना चाहते हैं।

एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड
राजस्थानी ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी और बनी नंबर 1 