कानपुर की वरिष्ठ फिज़िशियन डॉ. नंदिनी रस्तोगी को “उत्कृष्ट महिला डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ़ द ईयर – 2026” सम्मान
अयोध्या में आर.एस.एस.डी.आई. यूपी चैप्टर के 15वें वार्षिक सम्मेलन में मिला सम्मान
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स।
कानपुर की प्रतिष्ठित वरिष्ठ फिज़िशियन, डायबेटोलॉजिस्ट तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) की पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी को मधुमेह चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “उत्कृष्ट महिला डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ़ द ईयर – 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान आर.एस.एस.डी.आई. (Research Society for the Study of Diabetes in India) – यूपी चैप्टर के 15वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में, अयोध्या में शनिवार, 15 मार्च को प्रदान किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय ने डॉ. नंदिनी रस्तोगी को यह सम्मान प्रदान किया।
डॉ. रस्तोगी को यह सम्मान मधुमेह उपचार में उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान, रोगी सेवा के प्रति समर्पण और क्लिनिकल प्रैक्टिस में उच्च मानक स्थापित करने के लिए दिया गया।

वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी
मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं निर्विवाद बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल –जिला निर्वाचन अधिकारी
कानपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित किसानों अतिवृष्ट से जनहानि एवं क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में 78.52लाख रूपये की सहायता राशि वितरित
पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया 