पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों की प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 का हुआ समापन, बाजार से जुड़ने और डिजिटल लेन-देन अपनाने का आह्वान
कानपुर, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा अपने कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 (दिनांक 12-13 मार्च, 2026) का आज समापन हुआ।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि बलराम नरूला, मैनेजिंग डायरेक्टर, मेसर्स जेट निटवियर्स प्रा0 लि0, कानपुर ने पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने तथा डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा बनते हुए डिजिटल लेन-देन को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आधुनिक विपणन और तकनीक के माध्यम से देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक विष्णु कुमार वर्मा ने लाभार्थियों को पारंपरिक व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आधुनिक विपणन व्यवस्था से जुड़ने और डिजिटल भुगतान को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक एस.के. पाण्डेय, सहायक निदेशक अमित बाजपेयी, सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव (फियो), सहायक निदेशक के.पी. शील एवं सोनिका रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक अविनाश कुमार अपूर्व ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक नीरज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय परिसर से रवाना हुआ जागरूकता वाहन
छठ पर माताओं-बहनों को विधायक मैथानी का तोहफा 10 घाटों पर लगेगा निःशुल्क मेहंदी कैंप, ब्रांडेड मेहंदी से सजेंगे हाथ
रोलेण्ड एन्ड एमयूसी क्लब फाइनल में पहुंचे, सौरभ मिश्रा और राहुल सिंह बने प्लेयर आफ द मैच
महामना मालवीय पार्क में मालवीय जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
छठ पूजा से पूर्व नहरों की सफाई व घाटों की व्यवस्थाएं हों दुरुस्त : डीएम
जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 750 से अधिक बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह 