12 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण थामा एक दूसरे का हाथ
कानपुर, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री सर्व साहू राठौर चेतना सेवा समिति (उ०प्र०) द्वारा राठौर समाज का 16 वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन दिनांक 08 मार्च, 2026 दिन रविवार को बाल भवन, फूलबाग, कानपुर में किया गया। साहू
इस समारोह में 12 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया। नवयुगलों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने की कसमें खाई।12 जोड़ों के साथ गगन साहू संग आर्या साहू कर्नलगंज कानपुर समारोह में विवाह हुआ संपन्न। मुख्य अतिथि राकेश राठौर ‘गुरू नगर विकास राज्य मंत्री एवं समाज के गौरव अशोक कुमार साहू,सीमा गुप्ता एवं ओंकार नाथ गुप्ता ने सभी नवदम्पत्तियों को आर्शीवाद दिया। अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने बताया कि संस्था अबतक 193 जोड़ों का विवाह सफलता पूर्वक सम्पन्न करा चुकी है। उन्होंने हर्ष जताया कि आज हमारा समाज शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक आदि सभी क्षेत्रों में तेजी से उन्नति कर रहा है जो कि अत्यन्त सराहनीय है।संस्था के पदाधिकारी प्रान साहू,सतीश चन्द्र साहू, संजय साहू, सोमराज साहू, कैलाश चन्द्र साहू,नवीन साहू,अभिषेक साहू, सचिन साहू,दिनेश साहू,धनीराम साहू,राजाराम साहू, रामनारायन साहू, रमेश साहू और महिला मण्डल प्रमुख सन्ध्या साहू, पुष्पा साहू, आरती साहू, अनीता साहू, एवं प्रीती साहू आदि का कार्यकम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में विशेष योगदान रहा।मुख्यरूप से के. के. साहू (AGM-SBI). डॉ. वी. के. साहू (भाजपा उपाध्यक्ष, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र), डॉ. हिमांशू साहू, राजू सुपर गारमेन्ट्स, सुरेश साहू (साहू जी महाराज रेस्टोरेन्ट), बिन्दा कुमार साहू, विकास साहू (पार्षद) एवं सन्तोष कुमार साहू (पार्षद) उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 