विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
कानपुर, शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्ज द्वारा 25 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक लगने वाले 23वां होली बाजार इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के रूप में मोतीझील लॉन-1 के अंतिम दिवस शेष हैं।प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी ही खरीदने और बेचने के मंत्र को को एक उचित तंत्र मिल रहा है।एक जनपद एक उत्पाद, हस्तशिल्प,कालीन,अचार, इलेक्ट्रॉनिक्स के समान,ब्रांडेड खाने के मसाले, कपड़े धोने के ब्रांडेड साबुन और सर्फ, लेदर आइटम्स, पापड़, कपड़े, खिलौने आदि बहुत कुछ मिलने जा रहा है इस होली बाजार में।होली बाजार में पहली बार रसियन जलपरी शो भी चल रहा है जिससे कि लोगों को एंटरटेनमेंट भी भी मिल रहा है और भारी भीड़ 3 मिनट के शो के लिए टिकट देकर आ रही है!शाइन इवेंट्स एंड एक्जीबिट्ज के आमिर सिद्दीकी, जोया सिद्दीकी और न्यू कानपुर यूथ क्लब के महामंत्री विक्रम पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि यह त्यौहार की शॉपिंग के लिए सबसे सस्ते 2 दिन होने जा रहे हैं। बाजार में आने के लिए कोई भी शुल्क या टिकट नहीं हैं और ये उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा होली बाजार होने जा रहा है। प्रतिदिन हर घंटे लकी ड्रॉ के माध्यम से निश्चित उपहार भी बाजार में आने वाले लोगों को दिए जा रहे हैं।होली बाजार के मुख्य प्रस्तुतकर्ता नंदी “विश्वास नाम का”एसोसिएट स्पॉन्सर कैच मसाले,लीलामणि अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर,गोल्डी मसाले, अशोक मसाले, घड़ी साबुन आदि हैं।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां 