251 दुल्हनों के चेहरे पर मुस्कान लाई उर्वशी रौतेला 251 दुल्हनों का सहारा बनी उर्वशी रौतेला
मुंबई (अनिल बेदाग) : चमकती रोशनी, महंगी पार्टियां और सोशल मीडिया ट्रेंड—आमतौर पर सेलिब्रिटी जन्मदिनों की यही पहचान होती है। लेकिन इस बार उर्वशी रौतेला ने इस परंपरा को पीछे छोड़ कर अपने 31वें जन्मदिन को करुणा और सेवा के नाम कर दिया। बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उन्होंने 251 जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में सहयोग देकर अपने खास दिन को सैकड़ों परिवारों के लिए जीवनभर की खुशी में बदल दिया।
सौम्य परिधान में भावुक नजर आ रहीं उर्वशी ने दुल्हनों से मुलाकात की, उन्हें आशीर्वाद दिया और आर्थिक व सामग्री सहायता प्रदान की, ताकि उनका विवाह सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न हो सके। उर्वशी ने कहा, “जन्मदिन सिर्फ जश्न के लिए नहीं होते, सच्ची खुशी किसी के जीवन में बदलाव लाने से मिलती है।” महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर किया गया यह कदम सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना बटोर रहा है। ग्लैमर की दुनिया से निकलकर मानवता को अपनाने का यह निर्णय साबित करता है कि असली चमक रोशनी में नहीं, बल्कि दुआओं में बसती है।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 