“फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव” के विजेताओं को किया सम्मानित
उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग , मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा “फिट इंडिया साइकलिंग ड्राइव” Sunday on cycle प्रतियोगिता के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार दिनांक 25 जनवरी को 16 वें मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज एटा “फिट इंडिया साइकलिंग ड्राइव” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को एटा महोत्सव के अंतर्गत राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास परिषद में के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज एटा पर आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रजत कुमार सरस्वती विद्या मंदिर
द्वितीय स्थान प्रशांत एटा पब्लिक स्कूल एटा
तृतीय स्थान आर्यन श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज एटा को प्रधानाचार्य डॉ० सुधीर गुप्ता, राजवीर सिंह प्रधानाचार्य, संजीव कुमार एआरएम एवं स्वीप प्रभारी संजय शर्मा, अनूप द्विवेदी द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित नवीन युवा मतदाता छात्र एवं छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई
इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव राजीव कुमार,नेम सिंह चौहान पूर्व प्रधानाचार्य, रणवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, शिवकुमार द्विवेदी शिक्षक, शैलेश मिश्रा,अनिल कुमार, विशांत कुलश्रेष्ठ प्रधानाचार्य, राजेश पांडे ,राजीव वर्मा ,मनीष दुबे, सुभाष चौहान इमरान खान ,प्रभात ललित नॉक्स, अजीत कुमार ,राजेंद्र सिंह, नवजोत सिंह , मनोज कुमार खेल प्रशिक्षकों सहित माध्यमिक , सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्य , शिक्षक , युवा मतदाता एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 