एटा महोत्सव में संयुक्त प्रेस क्लब का अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन, युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर विमर्श एवं उपदेश टाइम्स के मान पाल सिंह कों किया गया सम्मानित
उपदेश टाइम्स समाचार
एटा।संवाददाता मानपाल सिंह जनपद में आयोजित एटा महोत्सव 2026 के अंतर्गत संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा छठवाँ अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन भव्य और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का विषय “युद्ध और शांति में पत्रकारिता की भूमिका” रहा, जिस पर देश और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये पत्रकारों,संपादकों जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गहन विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मिथलेश शर्मा द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था संयुक्त प्रेस क्लब के संगठन मंत्री संदीप शर्मा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मनीष गुप्ता संपादक परिधि समाचार, मनीष चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार, अमित मिश्रा नेत्रपाल सिंह कृष्ण प्रभाकर उपाध्याय प्रमोद लोधी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता की भूमिका अहम है और जिम्मेदार रिपोर्टिंग से समाज में विश्वास बनता है। मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र ने पत्रकारों को सामाजिक सरोकारों की आवाज बताया और सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया के सहयोग की सराहना की। संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनकी समस्याओं को संगठित रूप से उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने निर्भीक और स्वतंत्र पत्रकारिता को लोकतंत्र की रीढ़ बताया, जबकि मनीष गुप्ता ने जमीनी पत्रकारिता से जुड़ी चुनौतियों को सामने रखा।
कार्यक्रम के दौरान एस पी एस स्कूल के बच्चों एवं ताइक्वांडो टीम द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक और सुरक्षा प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन समिति द्वारा दूर-दराज से आए पत्रकारों और अतिथियों को पुष्पमालाएं, शाल और संयुक्त प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष वर्मा, सचिव राजीव शर्मा एवं अभिषेक शर्मा का भी मंच से सम्मान हुआ। अंत में सभी आगंतुकों को भोजन कराकर ससम्मान विदा किया गया।
मंचासीन अतिथियों में जिला सूचना अधिकारी कमलदीप यादव आनंद त्रिपाठी अमित मिश्रा अतुल चतुर्वेदी मनीष गुप्ता पवन यादव कृष्णा प्रभाकर उपाध्याय रामनरेश चौहान राकेश कश्यप देवेश पाल प्रेमपाल पथरिया सुधीर सक्सेना अजीत शर्मा मदन गोपाल शर्मा बिशनपाल सिंह चौहान संतोष वर्मा राजीव शर्मा उमाकांत तिवारी रामनरेश चौहान
राजेश दीक्षित अंटू मिश्रा महेश सोलंकी आर वी गुप्ता प्रेमपाल पथरिया रहे वही
पत्रकार सम्मेलन में दूर दराज से शामिल होने वाले पत्रकार दिलीप कुमार सक्सेना ,आर बी दुबे राकेश भदोरिया, अकरम खान, महेश वर्मा,संजीव गुप्ता केपी सिंह, रामप्रसाद माथुर, मोहम्मद वारिस, सईद कादरी, अखिलेश दीक्षित सूरज फोटो ग्राफर, रणबीर गुप्ता, अमोल श्रीवास्तव, सरदार गजराज सिंह, मानपाल सिंह, उमेश चंद्र, चंद्रशेखर गौतम, सूर्य प्रकाश संजय कुमार हाथरस, सद्दाम हुसैन, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्य अमर, रविंद्र पाल सिंह जादौन, मुनीश गांधी, दिनेश शर्मा जयपाल सिंह, , चौधरी नेत्रपाल सिंह, सोनी प्रतिहार पुष्पेंद्र यादव, अश्वनी यादव, अशोक कुमार, शिवानी यादव, अनीश कुमार, अमित माथुर, प्रदीप कुमार, शिव कुमार, अजीत शर्मा, हिमांशु कुशवाहा, देवेश पाल सिंह, प्रवेश दीक्षित दीपक दीक्षित, सुनील गौतम, करण प्रताप सिंह, सर्वेश राजपूत, राहुल वर्मा, संतोष यादव, प्रतीक सक्सेना, अजब सिंह, श्रीनिवास लोधी, रोहित सक्सेना, राहुल, विकास दुबे, शिवम सोलंकी, निखिल शर्मा, विश्वजीत यादव राघवेंद्र यादव, प्रदीप वर्मा, मोहित यादव, सोनू माथुर, रजनीश जैन, संजीव गुप्ता, विनोद गुर्जर, अमित कुमार, शिव प्रकाश शुक्ला, राजू विश्वजीत यादव रघुवीर सिंह लोधी अक्षित मिश्रा, वैभव वार्ष्णेय सुधीर यादव नंदकुमार कश्यप आकाश शुक्ला सचिन ठाकुर इराज खान अफसर खान पंकज गुप्ता हिमांशु तिवारी राज वर्मा काजल सिंह अर्पित आशु पाराशर पवन पाठक वैभव पचौरी उवेदअली हर्ष द्विवेदी विपिन यादव अर्पित यादव आदि पत्रकारों सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 