अधिवक्ता के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की एटा से फिर उठी मांग
एटा।कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के सभागार में बैठक का आयोजन बार एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में रामपुर में अधिवक्ता फारुक अहमद खां की जिला पंचायत में कार्यरत बाबू द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे एटा के अधिवक्ताओं में भी रोष व्याप्त है। एटा के अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करते हुए मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी एटा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है। और अधिवक्ता के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन देने वालों मे अध्यक्ष संतोष वर्मा, महासचिव राजीव शर्मा, अधिवक्तागणों में सुरेश चंद्र वर्मा, अनिल कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र सिंह वर्मा, देवेन्द्र कुमार लोधी, सरिता कुमारी, लोकेंद्र सिंह, जगन वार्ष्णेय, संजय उपाध्याय, प्रशांत यादव, हृदेश उपाध्याय, लोकेंद्रपाल सिंह, हरदयाल वर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, साहिल गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोना गुप्ता, सोनू यादव, राहुल यादव, अजीत यादव, अभिषेक पाराशर, जितेंद्र बघेल, ललित पाराशर, रमेश राजपूत, विनोद राजपूत, शीलेंद्र कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह, अनोज कुमार, अजीत चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सकील अहमद, शारिब अली, रनवीर सिंह , सजीव राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति “निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”— सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज
शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड, 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक
अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,लाखों के जेवरात सहित साठ हजार नकदी हुई चोरी,जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण: माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — मिशन शक्ति 5.0 का सशक्त संदेश
एटा में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद 