राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत गोष्ठी एवं जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया
कानपुर नगर, मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक) को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में सड़क सुरक्षा नियमों तथा सुरक्षित यात्रा के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने हेतु स्काउट एण्ड गाइड भवन एवं एस.एन. सेन पीजी कॉलेज, कानपुर नगर में स्काउट एण्ड गाइड तथा एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई।
गोष्ठी के उपरान्त स्काउट एण्ड गाइड तथा एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता हेतु पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पैदल मार्च के दौरान जनपदवासियों को पेम्पलेट एवं पोस्टर के माध्यम से दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति द्वारा अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, दोपहिया वाहन चालकों को छोड़कर अन्य सभी वाहन चालकों एवं उनमें बैठे यात्रियों द्वारा सीटबेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, रॉन्ग साइड एवं तेज गति से वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में राकेन्द्र कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर; राहुल श्रीवास्तव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर; डॉ. स्मित तिवारी, जिला आयुक्त, स्काउट एण्ड गाइड, कानपुर नगर; कहकशां खातून, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर नगर; दीपक सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी, कानपुर नगर; मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, कानपुर नगर; सर्वेश तिवारी, जिला सचिव, स्काउट एण्ड गाइड, कानपुर नगर; डॉ. सुमन, प्रधानाचार्य, एस.एन. सेन पीजी कॉलेज, कानपुर नगर सहित प्रीती तिवारी, कौशल राय, कौशल विश्वकर्मा, ऋषिका मिश्रा, अल्का द्विवेदी, रविन्द्र कुमार, सभा शंकर, लवली तिवारी एवं डॉ. शेख उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 