मुंबई समुद्र में सजेगा ‘रतनजी टाटा राष्ट्रशक्ति सम्मान’ — दिग्गज उद्योगपति, फिल्मी सितारे और विशिष्ट मान्यवर रहेंगे उपस्थित
रतन टाटाजी के जयंती की कश्ती में ,
समंदर के लकीरों की मस्ती में !
मुंबई : भारतरत्न स्वर्गीय रतनजी टाटा की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का भव्य कार्यक्रम ‘रतनजी टाटा राष्ट्रशक्ति सम्मान – विशेष सम्मान समारोह’ शनिवार, 28 फरवरी 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इंडिया मीडिया लिंक एंड इवेंट्स मैनेजमेंट, मुंबई द्वारा आयोजित यह समारोह गेटवे ऑफ इंडिया परिसर के समीप, मुंबई समुद्र में विशेष रूप से सुसज्जित नौका पर संपन्न होगा।
स्व. रतनजी टाटा का जीवन मानव मूल्यों पर आधारित नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का प्रतीक रहा है। उन्हीं विचारों और आदर्शों को नमन करते हुए इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के अंतर्गत उद्योग, समाजसेवा, अनुसंधान, नवाचार, प्रशासन, कला, कौशल विकास तथा प्रेरणादायी सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 28 प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को ‘रतनजी टाटा राष्ट्रशक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
इस भव्य समारोह की विशेष बात यह है कि इसमें देश और विदेश के दिग्गज उद्योगपति, फिल्मी जगत के नामचीन सितारे, लोकप्रिय मंत्री, प्रशासकीय अधिकारी तथा वैश्विक स्तर के विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता और अधिक बढ़ेगी। समुद्र की लहरों के सान्निध्य में, सायंकालीन मनोहारी वातावरण में यह समारोह उपस्थित अतिथियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनेगा।
यह कार्यक्रम शाम 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, समारोह में प्रवेश पास पंजीकरण के आधार पर ही दिया जाएगा। आचार संहिता के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया था और अब नई तिथि के अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य प्रबंध संचालक के. रवी (दादा) हैं, जबकि आलोक कुमार कासलीवाल और प्रीतम आठवले सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी सुरेश यादव को सौंपी गई है। जल्द ही पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
स्व. रतनजी टाटा की स्मृति को नमन करते हुए राष्ट्रहित, प्रेरणा और मूल्यों को समर्पित यह मुंबई समुद्र में आयोजित भव्य-दिव्य सम्मान समारोह निश्चित रूप से नागरिकों और देशभर का विशेष ध्यान आकर्षित करेगा।

महंगाई पर तनिषा मुखर्जी का मजेदार अंदाज़ तनिषा मुखर्जी की ईमानदार पोस्ट ने मचाया धमाल तनिषा मुखर्जी की पोस्ट ने जीता दिल
‘ऐ अजनबी’: कोक स्टूडियो भारत सीजन 4 की तड़प भरी शुरुआत
वसुधैव कुटुंबकम का संदेश लेकर विश्व मंच पर पहुंचे स्वामीजी शिवकृपानंद
उर्वशी रौतेला के अंदाज़ पर फिदा हुईं शोभा डे शोभा डे ने सराहा उर्वशी रौतेला का बेफिक्र अंदाज़ उर्वशी रौतेला के ‘डबिडी डिबिडी’ पर शोभा डे की मुहर
सोनम ठाकुर और अंशुल सोनी का म्यूजिक ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू सोनम ठाकुर–अंशुल सोनी का म्यूजिक धमाका सोनम ठाकुर और अंशुल सोनी का म्यूजिक मिशन
“सिनेमा का नया अंदाज़: Ajay Devgn का Devgn CineX थाने में लेकर आया लग्ज़री मल्टीप्लेक्स का भविष्य” 