अभिनेत्री नेहा रावत की अभिनय में वापसी, कई प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर के , रवि ( दादा )
अभिनेत्री नेहा रावत एक बार फिर अभिनय की दुनिया में सक्रिय हो गई हैं। अभिनय से कुछ समय की दूरी के बाद अब वह फिल्म, वेब सीरीज और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में वापसी कर रही हैं। उनका लोकप्रिय शो “चर्चा गली” का दूसरा सीजन दर्शकों तक पहुंच चुका है, जिसे उनके फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।
इसके अलावा नेहा रावत का यूट्यूब चैनल शो “क्राइम से सावधान” और “क्राइम बोलता है” भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। ये शो क्राइम आधारित विषयों पर आधारित हैं, जिनमें थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिलता है।
नेहा रावत जल्द ही फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज़ में नजर आएंगी। एक रियलिटी शो “गेम ओवर” भी चर्चा में है, जिसमें लगभग 50 सेलेब्रिटी भाग लेंगे। यह शो बिग बॉस, फियर फैक्टर और जंगल से बचाओ जैसे रियलिटी शोज़ से अलग फॉर्मेट में तैयार किया जा रहा है। इस शो के लिए नेहा रावत का नाम भी प्रस्तावित किया गया है।
नेहा रावत ने महज 16 वर्ष की उम्र में टेलीविजन शो “सौतेला” से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अजीब दास्तां है ये’, ‘जमाई राजा’, ‘चिड़िया घर’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभाईं। ‘अजीब दास्तां है ये’ में रोहिणी का किरदार, ‘जमाई राजा’ में नेगेटिव भूमिका और ‘ओढ़नी’ में सीधी-सादी लड़की का किरदार उनके लिए खास रहा।
नेहा का कहना है कि वह भविष्य में भी मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभाना चाहती हैं। वह अनुपमा और कभी सास भी बहू थी जैसे धारावाहिकों की तर्ज पर संस्कारी, आत्मनिर्भर और परिवार को जोड़ने वाली महिला की भूमिका करना चाहती हैं।
नेहा रावत पहाड़ी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों में भी अभिनय किया है। कुछ फिल्मों में उन्होंने आइटम सॉन्ग भी किए हैं।
करियर के दौरान उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले, लेकिन इसी दौरान सेना में कार्यरत उनके भाई के निधन से वह मानसिक रूप से बेहद आहत हुईं। इस कारण उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए और कुछ समय के लिए अभिनय से दूरी बना ली।
इसके बाद नेहा ने प्रिंट और विज्ञापन फिल्मों के माध्यम से वापसी की। वर्तमान में वह कई ज्वेलरी और साड़ी ब्रांड्स के विज्ञापनों से जुड़ी हुई हैं और रैंप शो भी करती रहती हैं। हाल ही में वह क्रिकेटर एम.एस. धोनी के साथ ‘सर्फ एक्सेल मैटिक’ के विज्ञापन में नजर आई थीं।
नेहा रावत को “मिस ब्यूटीफुल स्माइल” सहित कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। फिलहाल उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और वह फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
नेहा का कहना है कि एक लड़की का आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी होना जरूरी है। आर्थिक रूप से सशक्त होने से आत्मविश्वास बढ़ता है। वह अपने पिता को अपना आदर्श मानती हैं और परिवार से गहरा लगाव रखती हैं।
धार्मिक आस्था के विषय में नेहा बताती हैं कि भगवान शिव और माता पार्वती में उनकी अटूट श्रद्धा है। वह धार्मिक स्थलों की यात्रा करती हैं और भविष्य में इससे जुड़े व्लॉग बनाकर लोगों का मार्गदर्शन करना चाहती हैं।
नेहा रावत अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य कर रही हैं और अपने करियर को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 