स्ट्रोक इलाज में ग्लेनेईगल्स ने रचा मुंबई का इतिहास मुंबई का पहला अस्पताल, जिसने स्ट्रोक इलाज में रचा नया इतिहास
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के परेल स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल ने न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। यह मुंबई का पहला अस्पताल बन गया है जिसे वर्ल्ड स्ट्रोक ऑर्गनाइजेशन और एनएबीएच एडवांस्ड स्ट्रोक सेंटर—दोनों की प्रतिष्ठित सर्टिफिकेशन प्राप्त हुई है।
स्ट्रोक के बढ़ते खतरे के बीच भरोसेमंद केंद्र
भारत में स्ट्रोक के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में ग्लेनेईगल्स अस्पताल को मिली यह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मान्यता इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल समय पर जीवनरक्षक इलाज देने के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है।
अस्पताल की स्ट्रोक टीम में देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ—डॉ. शिरीष हस्तक, डॉ. नितिन दांगे और डॉ. पंकज अग्रवाल, इंटरवेंशनल स्पेशलिस्ट्स और क्रिटिकल केयर डॉक्टर शामिल हैं, जो मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के रूप में हर मरीज का इलाज करते हैं। यहां इलाज के दौरान डोर-टू-नीडल टाइम और डोर-टू-ग्रॉइन टाइम पर विशेष फोकस किया जाता है, ताकि मरीज को न्यूनतम समय में अधिकतम फायदा मिल सके।
गोल्डन विंडो में इलाज, तेज़ रिकवरी की राह
ग्लेनेईगल्स अस्पताल में एक अलग न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट है, जहां गंभीर स्ट्रोक मरीजों की विशेष देखभाल की जाती है। यहां स्ट्रोक के इलाज में 4.5 घंटे की “गोल्डन विंडो” को बेहद अहम माना जाता है, ताकि दिमाग को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और मरीज जल्दी सामान्य जीवन की ओर लौट सके।
ग्लेनेईगल्स अस्पताल के सीईओ डॉ. बिपीन चेवले ने इस उपलब्धि पर कहा, “यह सर्टिफिकेशन हमारी पूरी टीम की मेहनत, मजबूत सिस्टम और मरीजों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। स्ट्रोक जैसे समय-संवेदनशील रोग में सही समय पर सही इलाज बेहद ज़रूरी है। मुंबई का एकमात्र अस्पताल होना जिसे यह मान्यता मिली है, हमारे लिए गर्व की बात है। हम भविष्य में भी मरीजों को बेहतर, तेज़ और संवेदनशील इलाज देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 