सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीन संपन्न .स्क्रीन पर जहां भी धर्मेंद्र नजर आए.आंखों में आँसू लाए
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘इक्कीस’ भारतीय सेना के जांबाज अफसर सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के असाधारण जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है। यह फिल्म उस भारतीय वीर सैनिक की कहानी कहती है, जिन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्भुत साहस दिखाने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। खास बात यह है कि अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे। इस फिल्म के रिलीज के पूर्व ‘इक्कीस’ का स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन अंधेरी (पूर्व) स्थित पी वी आर आइकन में स्व धर्मेंद्र के पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल के द्वारा संयुक्तरूप से किया गया। इस फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग के क्रम में मैने देखा जब जब धर्मेंद्र स्क्रीन पर नजर आए……., आंखों में आँसू लाए…!, धर्मेंद्र के सभी फैंस को ये फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। धर्मेन्द्र ने ये साबित कर दिया कि धर्मेंद्र….धर्मेंद्र हैं। फिल्म के अन्य शेष कलाकारों का अभिनय सामान्य स्तर का लगा। इस फिल्म में महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं और अभिनेता अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। स्क्रीन पर उनको देखकर साफ जाहिर होता है कि भविष्य के लिए दोनों को काफी मेहनत करनी होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का अभिनय, सिनेप्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब साबित होगा। देओल परिवार ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया किया, जहां रेखा भी पहुंचीं। वहीं बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियतों के अलावा सलमान खान भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आए।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 