अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कंप्लीट
बॉलीवुड खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी होने की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर स्वयं एक पोस्ट के जरिए फैंस को क्रिसमस की बधाई देते हुए कर दी है। यह फिल्म सुपरहिट ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म लगातार दो साल से टल रही थी। अब आने वाले साल 2026 में रिलीज होने के लिए यह फिल्म पूरी तरह तैयार है। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लारा दत्ता, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, आफताब शिवदासानी और राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राहुल देव के साथ-साथ सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

औरंगजेब के दौर की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे निर्माता-निर्देशक अजय राम
म्यूजिक से सिनेमा तक वाइब एंटरटेनमेंट का धमाकेदार आगाज, तीन वीडियो लॉन्च और चार फिल्मों का ऐलान
राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी
नाना पाटेकर,अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार -ः ललित गर्ग:-
‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी
यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का 