‘द प्लैटिनम’ ने खोला लग्ज़री डाइनिंग और नाइटलाइफ़ का नया अध्याय
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई की नाइटलाइफ़ को एक नया और परिष्कृत ठिकाना मिल गया है। क्रिसमस के खास मौके पर डीएन नगर, अंधेरी में होटल द प्लैटिनम ने अपने भव्य उद्घाटन के साथ डाइनिंग और एंटरटेनमेंट के अनुभव को नई ऊँचाई दी। होटल का CELLARZ लाउंज ‘एन’ बार कैज़ुअल डाइनिंग और मॉडर्न नाइटलाइफ़ का शानदार मेल पेश करता है, जबकि कोस्टल किचन फाइन डाइनिंग के शौकीनों के लिए एक यादगार अनुभव बनकर उभरता है। वहीं वनक्कम साउथ इंडियन कैफ़े, स्वाद और सादगी का दिल छू लेने वाला संगम है।
शाम को और यादगार बनाया कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर की शानदार परफॉर्मेंस ने, जिसमें इंटरनेशनल डांसर ने भी अपनी कला से मेहमानों का दिल जीत लिया। संगीत, लाइट्स और उत्साह ने लॉन्च नाइट को मुंबई की सबसे चर्चित शामों में शामिल कर दिया।
इस खास मौके पर कॉमेडियन अभिषेक खन्ना, के के गोस्वामी, राजकुमार कनौजिया, अभय प्रताप सिंह, अभिजीत राणे और निर्माता कमलेश सिंह राजपूत सहित कई नामचीन मेहमान मौजूद रहे। सीनियर मैनेजमेंट टीम से जुड़े सचिन शेट्टी, प्रशांत राय और अंकुर श्रीवास्तव इस लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। प्रशांत राय के अनुसार, बैंक्वेट हॉल, लाउंज बार और बहुआयामी किचन इसे हर तरह के मेहमानों के लिए खास बनाते हैं।

भविष्यवाणियों का ‘बड़ा खेल’! डॉ. खोजा ने मनोरंजन से बाजार तक मचाई सनसनी
एक मंच, पांच पीढ़ियां और रिश्तों की अनमोल कहानी, जब पांच पीढ़ियों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, एक मंच पर नजर आईं परिवार की पांच पीढ़ियां
कृष्ण भक्ति में डूबी साधना सरगम की मधुर आवाज़ साधना सरगम की आवाज में गूंजा भक्ति का मधुर स्वर साधना सरगम ने गाया भावपूर्ण कृष्ण भजन
अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप बोलीं—“मेरा इस एफआईआर से कोई संबंध नहीं” अंतरा बनर्जी की पहचान पर मचा बवाल
यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है
फैशन के रैंप पर सजी ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल 16 कप्तानों ने बनाया अनोखा पिरामिड 