पूर्व सांसद राजारामपाल की अगुवाई में जैना पैलेस के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना, जिलाधिकारी कों सम्बोधित दिया ज्ञापन
कानपुर :- कानपुर में आज जैना पैलेस कानपुर के लोगों नें पूर्व सांसद राजाराम पाल की अगुवाई में धरना प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी कों सम्बोधित ज्ञापन ए सी एम कों दिया!
लोगों नें बताया की लगभग तीस साल पहले जैना पैलेस के मालिक द्वारा पैसा लेकर फ्लैट व दुकाने आवंटित की गयी थी जिसमें वह सभी रह रहे है व व्यापार कर रहे है, लेकिन कुछ क्षेत्रीय भू माफियाओं के इशारे पर रतनलाल नगर कानपुर स्थित जैना पैलेस के निवासियों व व्यापारियों कों उजाड़ने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है, आज एक टावर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है व अन्य तीन फ्लैटो कों गिराने का प्रयास किया जा रहा है जिसके विरोध में आज पूर्व सांसद राजाराम पाल की अगुवाई में जैना पैलेस के क्षेत्रीय निवासी बड़ी संख्या में पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय गये उसके बाद सरकार विरोधी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी कों सम्बोधित ज्ञापन ए सी एम कों सौपा, लोगों में अपना आशियाना छिनने का ख़ौफ़ व सरकार के प्रति आक्रोश साफ देखने कों मिल रहा था! लोग प्रदर्शन करते हुये कह रहे थे की यह सरकार गरीब विरोधी सरकार है जिसको किसी के आशियाने छिनने से कोई फर्क नहीं पड़ता है इस सर्द मौसम में हम सभी अपने घर परिवार व बच्चों कों लेकर कहाँ जाये!
आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राजाराम पाल, पार्षद नीरज गुप्ता, सम्राट यादव, मयूर शाह, सुशील कुमार यादव उर्फ़ सागर एडवोकेट, तेजबहादुर पाल एडवोकेट, विजय सिंह कुशवाहा एडवोकेट, उपेंद्र सूरी, अंगद सिंह, बलजीत सिंह, राजेश सिंह, रविन्द्र तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुशील कटियार, विमलेश मौर्या, सियाराम पाल एडवोकेट सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे!

विशेष पुनरीक्षण अभियान में रिकॉर्ड आवेदन, 2.20 लाख फार्म-6 जमा , जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कि बैठक, प्रगति व अद्यतन स्थिति से कराया अवगत
सीएम-ग्रिड कार्यों में मैनपावर की कमी पर कंस्ट्रक्शन एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
कौशल के दम पर विदेश की राह, इजराइल रोजगार के लिए 2260 युवाओं का चयन
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों का वितरण 