ईटा भरकर ला रहे ट्रैक्टर से मजदूर गिरा मौके पर मौत
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच एट के कोटरा रोड पुल के पास शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे भोगनीपुर से ईट भरकर ला रहे ट्रैक्टर से मजदूर गिरा मौके पर मौत हुई प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र कांशीराम, निवासी सुंदरपुर थाना भोगनीपुर (जिला कानपुर देहात), जो ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था, रोज की तरह ट्रैक्टर से ईंट लेकर कोटरा थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव की ओर जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही ट्रैक्टर एट हाईवे ब्रिज के नीचे पहुंचा, तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया ट्रैक्टर पर बैठे संतोष अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक करवाई करते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी।
मौके पर मौजूद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक के चार लड़की जिसमें एक की शादी हो चुकी है और एक लड़का वही पत्नी धर्मवती का रो रो कर बुरा हाल है
अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। संतोष परिवार का मुख्य सहारा था, ऐसे में उसकी मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक की लहर छाई हुई है

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 