परेथा के रोड को लेकर एसडीएम को दिया पत्र
संवाददाता चन्द्रपाल लाडूपुरा
*कोंच(जालौन)* आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष कोंच सुभाष चंद्र पटेल परेथा की अगुवाई में एसडीएम ज्योति सिंह पत्र देते हुये अवगत कराया है कि ग्राम परेथा में सड़क पर जो डामरी करण हो रहा है उसमें ठेकेदार द्वारा मानक के हिसाब से कार्य नहीं किया जा रहा है जिसमें सड़क पर डामर उखड़ कर रहा है और जो सड़क कार्य में डामर प्रयोग किया जा रहा है वह पुराना है जिससे गड्ढे ठीक ढंग से नहीं भरा जा रहा है इस मानक विहीन कार्य को लेकर जब गांव वालो ने कार्य करा रहे ठेकेदार से के बारे में जानकारी की तो पता चला कि ठेकेदार नहीं आते और उनके मेट कार्य कर रहे है वह भी ठीक भाषा नहीं बोल रहे है जिससे लड़ाई झगड़ा हो सकता है उन्होंने एसडीएम से जन हित में मांग की है कि इस कार्य को मानक के अनुरूप कार्य किये जावे
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल परेथा जितेंद्र पटेल मनोज पटेल जगदीश प्रसाद विष्णु प्रताप जितेंद्र निरंजन सहित कई लोग मौजूद रहे

रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई 