श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा पर बरसें फूल
कलश यात्रा में शामिल हुये श्रद्धालुगण
कोंच। ग्राम पहाड़ गांव में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व गांव में धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा पर लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाएं। कलश यात्रा गांव के बड़े महावीर मंदिर से प्रारंभ हुई जो इंटर कॉलेज होते हुई हटवारा मोहल्ला से निकल कर कथा स्थल पालीवाल परिसर पहुंची।
कलश यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सम्मिलित हुए। मंगल ध्वनियों, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। इस दौरान सीबी पालीवाल जी दया सागर पालीवाल प्रधानाचार्य ज्ञानचन्द्र कैथवास चन्द मौली पालीवाल प्रवधकं सन्त प्रिय पालीवाल राम खिलौने शर्मा आदि मौजूद रहे। कलश यात्रा के समापन के बाद पालीवाल परिसर में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास भागवताचार्य पं सुदर्शन जी शर्मा नीलगिरी आश्रम व्यवरा मध्य प्रदेश ने भागवत पुराण के महत्व के बारे में बताया

शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर सजे माता के दरबार में जयकारों के उमड़े भक्त
मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 