छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की
छठ घाटों पर सुरक्षा व स्वच्छता के पुख्ता इंतज़ाम
कानपुर नगर आगामी छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनपद के सभी प्रमुख छठ पूजा स्थलों पर सुरक्षा और सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
*डीएम ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित होना चाहिए।* इसके लिए नगर निगम, जल निगम, केस्को, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी अपने-अपने नामित स्थलों का आज ही स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट दें।
उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों पर *साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सड़क मरम्मत, मोबाइल टॉयलेट, बैरिकेडिंग, पार्किंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम* की व्यवस्था दुरुस्त हो। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का संचालन एक ही बिंदु से किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
डीएम ने कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर *संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया जाए, जहां से सीसीटीवी कैमरों और ध्वनि प्रसारण प्रणाली* की निगरानी हो। अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्देशित किया गया कि सिविल डिफेंस वार्डन की ड्यूटी भी घाटों पर लगाई जाए। वहीं अपर नगर आयुक्त को प्रकाश व्यवस्था, साइन बोर्ड, चेंजिंग रूम और शौचालयों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि हर घाट पर स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस तैनात हों तथा अस्पताल 24 घंटे एक्टिव मोड में रहें। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर सख़्त कार्रवाई तय है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आयोजनकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने को कहा और श्रद्धालुओं से भी अपील की कि प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं में सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, अपर नगर आयुक्त आवेश खान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 