छठ पूजा की तैयारियों का सांसद, एमएलसी एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
कानपुर नगर। आगामी छठ पूजा पर्व दिनांक 26, 27 एवं 28 अक्टूबर के दृष्टिगत सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह तथा नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा सचान चौराहे के पास पुलिया एवं सीटीआई नगर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंता श्री मनोज कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी घाटों पर पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों पर सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर लगभग 5 से 10 लाख श्रद्धालु नगर के विभिन्न घाटों पर एकत्रित होते हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पर्व श्रद्धालुओं के लिए सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न हो सके।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 