महिला महाविद्यालय किदवई नगर में कार्यशील महिलाओं की दोहरी भूमिका पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को महिला महाविद्यालय, किदवई नगर के सभागार में समाजशास्त्र विभाग द्वारा “भारत में कार्यशील महिलाओं की दोहरी भूमिका की समस्या” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर अंजू चौधरी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में सुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतिमा सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को परिवार और कार्यस्थल दोनों जगहों पर सामंजस्य बिठाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण है, जिससे उनमें तनाव और असंतोष बढ़ता है।
प्राचार्या प्रो. अंजू चौधरी ने कहा कि महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में घर के अन्य सदस्यों से सहयोग लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति द्विवेदी ने कहा कि समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी, तभी कामकाजी महिलाएं अपनी दोहरी भूमिका को ठीक से निभा पाएंगी।
कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. अर्चना मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति द्विवेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. सबा यूनुस और डॉ. आकांक्षा शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 