त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, डीसीपी सेंट्रल ने दिए सख्त निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आगामी त्योहारों—दीवाली, भैया दूज एवं छठ पूजा—को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। शनिवार को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा थाना स्वरूपनगर एवं नजीराबाद के विवेचकों की बैठक सेंट्रल जोन कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में श्री सिंह ने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
सभी विवेचक समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से लंबित विवेचनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।
भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सम्मिलित कर विवेचनाओं को सशक्त बनाया जाए।अपराध प्रवृत्ति, सांप्रदायिक तत्वों एवं माफिया किस्म के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए। इसके साथ ही
चिन्हित अपराधियों एवं माफिया तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी CM-डैशबोर्ड, IGRS एवं अन्य लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयसीमा में किया जाए।
त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरते दीपावली, भैया दूज एवं छठ पूजा पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस व्यवस्था, फ्लैग मार्च, CCTV/ड्रोन निगरानी एवं भीड़ नियंत्रण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
डीसीपी सेंट्रल ने कहा, “त्योहारों में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 