दुर्गा फाउंडेशन द्वारा वृंदावन पार्क में भव्य डांडिया का आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
सेठ मुरारी लाल अग्रवाल पहुंचे डांडिया कार्यक्रम में, दुर्गा फाउंडेशन के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
दुर्गा फाउंडेशन की ओर से आवास विकास, कल्याणपुर, कानपुर स्थित वृंदावन पार्क में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में आज सेठ मुरारी लाल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही पूरे स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।
सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक हैं।”कार्यक्रम में सजीव संगीत की धुनों पर महिलाओं और युवाओं ने गरबा व डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
वृंदावन पार्क का पूरा परिसर रंग-बिरंगी लाइटों और साज-सज्जा से जगमगा उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, और फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में लोगों का डांडिया के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 