पुलिस ने पटाखा भंडारण के अवैध कारोबारी बिलाल को किया गिरफ्तार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
पुलिस आयुक्त महोदय के द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री/गोदाम में विस्फोट की घटना की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) व पुलिस उपायुक्त अपराध व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के कुशल नेतृत्व में आगामी त्यौहार दीपावली के मद्देनजर रखते हुए अवैध पटाखों की बिक्री/अवैध पटाखो के कारोबार के सम्बन्ध में थाना मूलगंज क्षेत्र की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 45/2025 धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 में वांछित अभियुक्त के मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी तो आज दिनांक 12/10/2025 को बरगदेश्वर मन्दिर के आगे पण्डित मजीटो की दुकान के पास से अभियुक्त बिलाल पुत्र मुजफ्फर हुसैन नि0 44/334 बिसाती बाजार मेस्टन रोड थाना मूलगंज कानपुर नगर उम्र करीब 34 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम मे
उ0नि0 सतीश कुमार सिंह थाना मूलगंज कमि० कानपुर नगर
का0 1874 मोहित आदि प्रमुख रहे।

बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम 